फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देहात में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

देहात में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Tue, 05 Mar 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
देहात में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया
विज्ञापन

मीरापुर/शाहपुर/भोपा/छपार/भौराकलां। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का पर्व देहात क्षेत्रों में भी भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की जय-जयकार करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा स्थित सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में सोमवार सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगाजल, पंचामृत व फल-फूल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मुजफ्फरनगर से आई भजन मंडली ने भक्तिगीत प्रस्तुत किए। एसपी देहात आलोक शर्मा, एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी, इंस्पेक्टर पंकज त्यागी, एसएसआई जितेंद्र यादव टीम के साथ ऐहतियातन मंदिर पर मौजूद रहे। मंदिर प्रबंध समिति के पुष्पेंद्र शर्मा, नरेंद्र गर्ग, विपिन कुमार, सतेंद्र कुमार व शरद कुमार का सहयोग रहा। कस्बे के भैरोजी शिवमंदिर, शीतला माता मंदिर, पंचायती मंदिर, श्रीराम मंदिर, खानवाला शिवमंदिर, भुमिया मंदिर, जामनवाली शिवमंदिर, सत्संग भवन मंदिर, हनुमान मंदिर और माता काली मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शाहपुर में गांव सांझक स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव-पार्वती मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। मंदिर के महंत केशवानंद महाराज, जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र चौधरी, समिति अध्यक्ष जवाहर सिंह व रामपाल सिंह का सहयोग रहा। वहीं, कस्बे के प्राचीन शिवमंदिर, शिवदुर्गा मंदिर, शिवमूर्ति, सिद्धपीठ मां गोकुला देवी मंदिर और ठाकुरद्वारा मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा के प्राचीन शिवमंदिर पर भक्तों ने पूजा-अर्जना कर जलाभिषेक किया। लालपिंडी घमंडी लाल शिव मंदिर, भूमिया मंदिर, रविदास मंदिर और माता शातला मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।
छपार में भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का सिलसिला तड़के से ही शुरू होकर देर शाम तक जारी रहा।
भौराकलां क्षेत्र के गांव सिसौली, अटाली, भौराकलां व कपूरगढ़ स्थित शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गांव अटाली चिरौली में शिवमंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। गांव कपूरगढ़ में आनंद कुटी मंदिर के महंत जयराम ब्रह्मचारी का सहयोग रहा।


कांवड़ सेवा शिविर हुए संपन्न
मीरापुर। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर भी सोमवार शाम विधिवत संपन्न कर दिए गए। कस्बे के मेन बाजार के चौराहे पर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के आयोजन में विजय अग्रवाल, योगेश राजवंशी, किशनचंद, महावीर प्रसाद, संदीप रस्तोगी, उदित अग्रवाल, राजेश गुप्ता और आदित्य अग्रवाल का सहयोग रहा। गांव चुड़ियाला, भुम्मा व खेड़ी में लगे कांवड़ सेवा शिविरों का भी विधिवत समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed