{"_id":"5c719db2bdec2253970c5529","slug":"161550949810-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो पास नी होरा, खुड्डा से फार्म भरवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो पास नी होरा, खुड्डा से फार्म भरवा दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एसटीएफ ने खड्डा के डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज के जमे जमाए नकल के पुराने धंधे को ध्वस्त कर दिया है। वर्ष 2002 में बनी इस संस्था की फेल विद्यार्थियों में उत्तीर्ण होने की ऐसी छवि बन गई थी कि लोग कहते थे कि जो पास नहीं होरा, खुड्डा से फार्म भरवा दो। एसटीएफ टीम खुड्डा कॉलेज के प्रबंधक कमर इंतखाब और उसके भाई अख्तर को नकल गिरोह चलाने के आरोप में हिरासत में ले चुकी है।
पड़ोसी राज्यों के फेल अभ्यर्थी भी खुड्डा कॉलेज के प्रबंधतंत्र से संपर्क करते थ्रे। बेसिक और माध्यमिक के कई सरकारी शिक्षक भी अंदरूनी तौर पर पूरे खेल से जुडे़ हैं, जो छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करवाते रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में सफलता को प्रति विद्यार्थी 55 हजार तक लिए जाते हैं। बड़े पदों पर बैठे अफसर भी अपने फेल बच्चों को विज्ञान वर्ग से 12वीं कराने के लिए कमर इंतखाब से रूबरू होते थे। नकल के धंधे की कमाई के दम पर डीआईओएस दफ्तर से लेकर लखनऊ निदेशालय तक इंतखाब ने अपनी जड़े मजबूत कर ली थी। प्रशासन के कई बाबू और अन्य कर्मचारी उसके इशारे पर काम करते रहे हैं। शहर और अन्य जिलों के कोचिंग सेंटरों के संचालक भी जुड़े हैं। इंतखाब की पहुंच का आलम यह है कि योगी सरकार में उसके खेल के खुलासे के लिए वर्ष 2018 की परीक्षा में भी शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्राईवेट फार्म भर कर मेरिट में लाने की इंतखाब बड़ी रकम लेता था। वर्ष 2016 में जिले के इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र ने खुड्डा से ही फार्म पंजीकृत कराया था।
इंतखाब पर लगेगी गैंगस्टर
मुजफ्फरनगर। संगठित गिरोह चलाकर नकल कराने के मामले में खुड्डा कॉलेज के प्रबंधक कमर इंतखाब और उसके साथियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि एसटीएफ की जांच में गिरोह सरगना और अन्य की संलिप्तता के आधार पर गैंगस्टर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
आरोपियों के बयान की कराई वीडियोग्राफी
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ से पकड़े गए आरोपियों के एसटीएफ और पुलिस ने अलग-अलग ब्यान की वीडियोग्राफी कराई है, ताकि साक्ष्य पुख्ता किए जा सके। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चरथावल थाने में शनिवार दिनभर पकड़े गए नकल गिरोह से जुड़े आरोपियों के बयान की वीडियोग्राफी कराई गई है। आसपास के राज्यों के निवासी आरोपियों के परिजनों को भी बुलाया गया है।
नकल के दम पर पाए लैपटॉप
मुजफ्फरनगर। अखिलेश सरकार की लैपटॉप वितरण योजना का सबसे ज्यादा फायदा खुड्डा के डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला था। योजनाबद्घ तरीके से कमर इंतखाब ने नई मंडी की एक शिक्षण संस्था से छात्र-छात्राओं के फार्म भरवाए और सेंटर खतौली में लगवाया। नकल के दम पर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी सबसे ज्यादा लैपटॉप पा गए।