{"_id":"5c212621bdec2256ec3cfe17","slug":"161545676321-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस आज, रोशन हुए चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस आज, रोशन हुए चर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस आज, रोशन हुए चर्च
मुजफ्फरनगर। ओहो मसीह आया जमीन पर, खुशी होती है सारे आसमान... गीत की धुन पर थिरकते और खुशियां मनाते हुए क्रिसमस का आज सवेरे शानदार आगाज होगा। पूर्व संध्या पर गिरजाघरों को रोशन कर दिया गया। मैथोडिस्ट चर्च में ईसाई समाज कैंप फायर, सामूहिक नृत्य आदि कार्यक्रम हुए। सुबह विशेष प्रार्थना के साथ क्रिसमस का उल्लास शुरू हो जाएगा।
प्रभु यीशु के जन्म की याद में मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की नाट्य प्रस्तुति की गई। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई की वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। अनमोल ने प्रभु यीशु के पिता और आकृति ने माता मरियम का रूप धरा। रात में कैंप फायर लगाकर मूंगफली, रेवड़ी और केक का आनंद लिया। चारों ओर सामूहिक नृत्य कर क्रिसमस के गीत गए गए। फादर सुनील सैनविल ने बताया कि सवेरे विशेष प्रार्थना होगी। कार्यक्रम में प्रदीपराम, घनश्याम, सुधा, ईरा, बैरोनिका, पायल आदि का सहयोग रहा।