{"_id":"5c0bffd2bdec2241505b9d57","slug":"161544290258-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेंट व पर्ची की समस्या को लेकर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेंट व पर्ची की समस्या को लेकर किसानों का हंगामा
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। गन्ने के कम इंडेंट और पर्ची की समस्या को लेकर किसानों ने गन्ना समिति में हंगामा किया। नाराज किसानों ने गन्ना समिति के सचिव का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा।
कस्बा और देहात के किसान शनिवार शाम करीब चार बजे गन्ना विकास समिति के कार्यालय पहुुुंचे। जहां पर उन्होंने गन्ने के कम इंडेंट व पर्ची कम आने के विरोध में गन्ना समिति कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ना समिति के प्रभारी सचिव ब्रिजेश कुमार राय का घेराव करते हुए अपनी समस्याएं बताईं। ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि चीनी मिल द्वारा गन्ने का बहुत कम इंडेंट भेजा जा रहा है। किसानों की पर्चियां बहुत कम आ रही हैं। पर्ची कम आने के कारण किसानों की गेहूं की फसल की बुआई अधर में लटक गई है। आरोप है कि बजाज चीनी मिल भैंसाना के गन्ना प्रबंधक ने अपने मेरठ जनपद के गांव बामनौली के फर्जी बांड बनवा रखे हैं। फर्जी गन्ने के बांड पर पर्ची बनवाकर गन्ना खरीदा जा रहा है। इसी कारण गन्ने का इंडेंट कम आ रहा है। किसानों ने इस संबंध में सबूत गन्ने समिति के सचिव को देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर, गन्ना समिति के प्रभारी सचिव ब्रिजेश कुमार राय ने बताया कि उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। किसानों की सूचना को उचित माध्यम से जिला गन्ना अधिकारी व उप गन्ना आयुक्त को भेजा जाएगा। गन्ना समिति में हंगामा करने वालों में यशपाल सिंह, उधम सिंह, कालन, जगपाल सिंह, सुरेंद्र सहरावत, मोमीन, सतीश त्यागी व संजय आदि किसान मौजूद रहे।