{"_id":"5b96c325867a557ec7517949","slug":"161536607013-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियाड में नैतिक ने देश में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियाड में नैतिक ने देश में पाया पहला स्थान
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियाड में नैतिक ने देश में पाया पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा एक के छात्र नैतिक कुंडू ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड कॉन क्यूस्ट में देश में पहला स्थान पाया है। सात साल के मेधावी ने कलरिंग, मैथ्स, इंग्लिश, जीके, साइंस आदि विषयों में 100 में से 91 अंक हासिल किए। गांधी कालोनी के वर्मा पार्क निवासी पूर्व सैनिक सुधीर सिंह और कविता के बेटे नैतिक के प्रथम आने पर शिक्षकों और परिजनों ने उत्साह बढ़ाया।
वीरेंद्र वर्मा की जयंती पर मेधावी होंगे सम्मानित
मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की जयंती पर 18 सितंबर को सर्वसमाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के अध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका तथा संयोजक उमादत्त शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल, इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड में 85 प्रतिशत तथा सीबीएसई में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। गांधी कालोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में प्रात: 10 बजे समारोह होगा।
कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के सभी कॉलेजों में प्रत्येक शिक्षण कक्ष में दोनों और वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। उधर, शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए जिन छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें 12 सितंबर तक अग्रसारित किया जाए। नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों की सूची पहले भेजी जाए, ताकि 30 सितंबर तक धनराशि खातों में भेजी जा सके।