फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रदेश की चीनी मिल 15 अक्तूबर से पेराई शुरु करेंगी

प्रदेश की चीनी मिल 15 अक्तूबर से पेराई शुरु करेंगी

Thu, 30 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की चीनी मिल 15 अक्तूबर से पेराई शुरु करेंगी
चीनी मिलों में 15 अक्तूबर से पेराई : उप गन्ना आयुक्त
विज्ञापन

मंसूरपुर। सहारनपुर मंडल के उपगन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने मंसूरपुर गन्ना समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक में अगले पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों को चलाने पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस बार सहारनपुर परिक्षेत्र में चीनी मिलों में 15 अक्तूबर से पेराई प्रारंभ हो जाएगी।

मंसूरपुर गन्ना समिति परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलें 15 अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच अपना पेराई सत्र प्रारंभ कर देंगी। उन्होंने कहा कि इस बार किसान को अपने खेतों के गन्ने का रकबा तथा प्रजातियों के बारे में घोषणा पत्र भरकर समिति को देना होगा, जो किसान घोषणा पत्र नहीं देगा उसकी पर्चियां जारी नहीं होगी। समिति कर्मचारियों को जल्द से जल्द सभी किसानों के घोषणा पत्र लेने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो किसान समिति का नया सदस्य बनना चाहता है, वह 30 सितंबर तक बन सकता है। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण चार्ट के अनुसार ही किसानों को खाद मिलेगा। सहारनपुर परिक्षेत्र में गत वर्ष 20 करोड़ क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष 22 करोड़ क्विंटल गन्ना उत्पादन होने का अनुमान है। किसानों को कृषि यंत्रों व कीटनाशकों पर मिलने वाला अनुदान अब डीबीटी योजना के तहत सीधा किसानों के खातों में जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार किसान की पर्ची कटते ही उसका मेसेज सीधे उसके मोबाइल में चला जाएगा। यदि किसान की पर्ची उसको समय पर नहीं मिल पाती है या कहीं खो जाती है। किसान अपने मोबाइल में मेसेज दिखा कर अपना गन्ना तौल सकेगा। जले हुए गन्ने का भुगतान भी अब 15 दिन के भीतर हो जाएगा। पहले इस बार भुगतान को होने में कई कई महीने लगते थे। बैठक में समिति सचिव सतीश कुमार, परिषद के डिप्टी विश्वामित्र पाठक, वेदपाल सिंह, वासिक, यशपाल सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed