फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बारिश से दुकानों में भरा पानी, सड़कों पर जलभराव

बारिश से दुकानों में भरा पानी, सड़कों पर जलभराव

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश से दुकानों में भरा पानी, सड़कों पर जलभराव
चरथावल।
विज्ञापन

कई दिनों से आसमान में छाए काले बादल बिन बरसात के लौटने से क्षेत्रवासी निराश थे, लेकिन बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश से क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। कस्बे के अलावा दलीपपुरा, अलावलपुर, हकीमपुरा, चौकड़ा, बिरालसी समेत दर्जनों गांवों में घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान बढ़ा दी। ईख और धान की फसलों के लिए बरसात मुफीद मानी जा रही है।

किसान अमरीश त्यागी, मतलूब राईन नगलां राई, मनोज कुमार, दीपचंद सैनी, रामभूल सिंह पुंडीर का कहना है कि मानसून की पहली बरसात से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। हालांकि कस्बे समेत दर्जनों गांव के संपर्क मार्गों पर जलभराव ने आवागमन में परेशानी हुई। चरथावल से रसुलपुर मार्ग, हैबतपुर मार्ग, नहर पटरी से चौकड़ा और कसौली तक जाने में कीचड़ ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी। कस्बे में राजीव मार्केट में कई फीट तक दुकानों में पानी भरने सामान बर्बाद हो गया। मौ. फैज, डा. सोम, डा सलमान, मेहरबान की मिठाई की दुकान और एक परचून की दुकान में पानी भर गया। कस्बे के मुर्दापट्टी चौक पर जलनिकासी माकूल नहीं होने से कई फीट तक जलभराव से कई मोहल्लों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed