फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेंटिंग में प्रियांशी, हार्दिक और अभिनव चमके

पेंटिंग में प्रियांशी, हार्दिक और अभिनव चमके

Wed, 06 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पेंटिंग में प्रियांशी, हार्दिक और अभिनव चमके
प्लास्टिक से भूमि को खतरा: विवेक राय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशन में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियांशी मित्तल, हार्दिक अग्रवाल और अभिनव सिंह की पेंटिंग ने पहला स्थान पाया। क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय ने कहा कि प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें।
भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। कक्षा पांच तक के वर्ग में अभिनव सिंह, जैनब, वंशिका शॉडिल्य को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। कक्षा आठ तक के वर्ग में हार्दिक अग्रवाल, वर्चस्व राठी और भाविका ने पहले तीन स्थान पाए। कक्षा 12 तक के वर्ग में प्रियांशी मित्तल, स्मृति माथुर एवं पलक ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय ने प्लास्टिक प्रदूषण के नुकसान बताए। वैज्ञानिक डॉ डीसी पांडे ने कहा कि प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के अधिक प्रयोग से भूमि, जल और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। सहायक वैज्ञानिक एनएन त्रिपाठी, आरएन सिंह, जेई विपुल कुमार, विजय शर्मा, दीपक गोयल, सर्वेश मौजूद रहे। संचालन नीरज मित्तल ने किया।
विज्ञापन

शारदेन स्कूल में बच्चों ने बनाए मॉडल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्यान विभाग परिसर में विधायक कपिल देव अग्रवाल एवं जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने फलों के पौधे रोपित किए। कमला नेहरु वाटिका के निरीक्षण के बाद विधायक ने खाद्य प्रसंस्करण पदार्थों के निर्माण की यूनिट देखी। प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने मुरब्बा, अचार, चटनी आदि के निर्माण की विधि बताई। विधायक ने कहा कि ग्रीष्म अवकाश में विद्यार्थियों को 15 दिनों को फल संरक्षण का प्रशिक्षण दें। रोहताश पाल, सुरेश शर्मा, विश्वेश्वर दयाल, हर्षवर्धन बंसल, नमीष चंदेल, डॉ जीत सिंह तोमर मौजूद रहे। उधर, शारदेन स्कूल के परिसर में बच्चों ने स्लोगन, रंगोली और मॉडल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रबंधक विश्व रतन और प्रधानाचार्या धारा रतन ने बच्चों के साथ पौधरोपण किया। समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने गांधी कालोनी स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में तुलसी के पौधे लगाए। प्रगति सेवा समिति से जुड़े बच्चों ने भी पौध रोपण किया। भाटिया ने कहा कि तुलसी के पौधे 24 घंटे ऑक्सीजन देते है। प्रदूषण मुक्त भूमि के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए। राकेश ढींगरा, मुकुल दुआ, मोहन अरोरा, शिखा, शिविका, राजीव, परी, अन्नू, अविका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed