{"_id":"5ada40f14f1c1b87028b5a13","slug":"161524252913-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीडीएफ में भाजपा के प्रत्याशी होंगे तरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीडीएफ में भाजपा के प्रत्याशी होंगे तरार
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
डीसीडीएफ में भाजपा के प्रत्याशी होंगे तरार
मुजफ्फरनगर। डीसीडीएफ के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी नीति साफ कर दी है। भाजपा के शामली जिले के अध्यक्ष पवन सिंह तरार डीसीडीएफ के सभापति के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी होंगे। 25 अप्रैल को चुनाव होंगे।
सहकारिता के चुनाव में भाजपा कोई कसर बाकी नहीं छोड़ऩा चाहती है। जिला सहकारी विकास संघ और जिला सहकारी बैंक के महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को बैठाने की योजना बना ली है। इस समय डीसीडीएफ के चुनाव को लेकर प्रक्रिया चल रही है। शामली और मुजफ्फरनगर जिले के सहकारिता के चुनाव यहां संयुक्त रूप से होते हैं। डीसीडीएफ में 15 संचालक होते हैं। इनमें 13 का सीधे चुनाव होता है। एक संचालक सरकार नामित करती है और एक वोट एआर कॉपरेटिव का होता है। दोनों जिलों में नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद आठ संचालक निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निर्विरोध चुने जाने वालों में शामली के जिलाध्यक्ष पवन तरार भी हैं। पार्टी के दोनों जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय हो गया है कि डीसीडीएफ के सभापति के लिए पवन तरार ही प्रत्याशी होंगे। बाकी बचे पांच संचालकों के लिए वोटिंग 24 अप्रैल को सोल्जर बोर्ड और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में होगी। 25 अप्रैल को सभापति और उपसभापति का चुनाव होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने पवन सिंह तरार को डीसीडीएफ का सभापति का प्रत्याशी बनाये जाने की पुष्टि की है।
रुपेंद्र और रविकिरण में मुकाबला
मुजफ्फरनगर। डीसीडीएफ के संचालक के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी भी मैदान में है। खतौली ब्लाक से प्रत्याशी रुपेंद्र सैनी का रविकिरण के साथ मुकाबला होगा। यहां अन्य तीन प्रत्याशियों ने रुपेंद्र को समर्थन कर दिया है। चुनाव 24 अप्रैल को होगा।