फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फाइनल में प्रिंस क्लब और भास्कर क्लब भिड़ेंगी

फाइनल में प्रिंस क्लब और भास्कर क्लब भिड़ेंगी

Mon, 26 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
फाइनल में प्रिंस क्लब और भास्कर क्लब भिड़ेंगी
मुजफ्फरनगर। विकास शर्मा ट्रॉफी में जिला क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में प्रिंस क्लब और कैराना जे भास्कर क्लब के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। रविवार को प्रिंस क्लब ने सीनियर्स क्रिकेर्ट्स को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई है। 30 मार्च को ट्रॉफी के लिए मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लीग का रविवार को सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें सीनियर क्रिकेर्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 30 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन बनाए। चार विकेट जल्द गिरने के बाद दबाव में आई सीनियर की टीम ने कड़ा संघर्ष किया। टीम को रजत और हर्षित ने संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। हर्षित ने चारोओर शॉट लगाकर नॉट आउट 78 रन बनाए। पारी में उसने 9 चोक्के जड़े। वहीं, रजत ने 32 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा विकास ने 28,शुभम अगग्रवाल 13, विकास बालियान 7 रन बनाएं। प्रिंस क्लब की ओर से मनीष को 2 विकेट मिले। लंच के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिंस क्लब की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। हालांकि ओपनर बल्लेबाज अर्पित और राजा के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ाई। इसके बाद मोनू और तनु 48 और मोनू ने 29 रन बनाकर पारी को संभाला। वहीं, अर्पित बालियान ने 25, अश्वनी 23 रन बनाकर चलते बने। टीम ने 28 वें ओवर में लक्ष्य को भेदकर फाइनल प्रवेश किया। विपक्षी टीम के विकास ने 2, सौरभ, अभिजीत, रजत और गौरव को 1-1 विकेट मिला। ट्रॉफी के लिए खिताबी भिड़ंत कैराना के भास्कर क्लब और प्रिंस क्लब के बीच होगी। एमसीए के संयुक्त सचिव विकास राठी ने बताया कि लीग का फाइनल मैच 30 मार्च को खेला जाएगा। रविवार को मैच में रवि कौशिक और आदिल रजा अंपायर रहे कार्तिकेय ने स्कोरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed