{"_id":"5aad62694f1c1bb2758b60e9","slug":"161521312361-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
सपा कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से सपाइयों ने प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर शहर में विकास के नाम पर सड़कों को तहस-नहस करने का आरोप लगाया।
सपा नेता शलभ गुप्ता, शमशाद अहमद, शमशेर मलिक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर शहरी समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रदर्शन किया गया। कहा कि जनपद एनसीआर में शामिल होने के बाद भी विकास को तरस रहा है। यहां सीवर पाइप लाइन डालने के नाम पर पूरे शहर को तहस-नहस कर दिया गया है। सड़कों का नाम ही शहर से खत्म हो गया है। धूल और गर्द गुबार से लोग बीमार होने लगे हैं। सदर बाजार में सीवर लाइन डालने के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जानसठ रोड ओवरब्रिज पर अंडरपास आज तक नहीं बनाया गया। थाना नई मंडी के सामने ही अतिक्रमण किया गया है। सभी समस्याओं के निराकरण की मांग की है। मौके पर अमित कुमार गुप्ता, विकास गोस्वामी, जनार्दन विश्वकर्मा, निधीश गर्ग, अशोक अरोरा, अश्वनी सिंघल, टीटू रमनपाल, प्रवीण उपाध्याय, अर्जुन कुमार, आशीष वर्मा, नीटू जाट, हरिओम शर्मा, महमूद आलम, अंकुर गोयल, विजय बाटा, शाहिद त्यागी, राशिद मलिक, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।