{"_id":"5aa6c4614f1c1bb6758b5031","slug":"161520878689-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय एनएसएस कैंप में शिविरार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूकता और पर्यावरण सुधार कार्यक्रम पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि वेदों में प्रकृति पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ सविता वशिष्ठ ने कहा कि युवा सामाजिक और नैतिक मूल्यों को पहचानें। शिविर में हिस्सा लेने वाले छात्र सागर पुंडीर, शिवानी, आकृति, आदित्य पुंडीर, पायल ने पर्यावरण पर गोष्ठी में विचार व्यक्त किए। तीसरे चरण में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, कार्यक्रम अधिकारी महेश पुंडीर, मोनिका त्यागी, प्रदीप कुमार, सत्या वर्मा, मांगेराम शर्मा, विनीत कुमार, अतुल वर्मा, तरसपाल और पिंकी का सहयोग रहा।