{"_id":"5a79f9fd4f1c1b805a8b8614","slug":"161517943293-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ौदा में ड्रग वेयर हाउस बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ौदा में ड्रग वेयर हाउस बनाने की तैयारी
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग अपने दवा भंडार में इजाफा करने की तैयारी में लगा है। जिला चिकित्सालय की बिल्डिंग के अलावा एक नया ड्रग वेयर हाउस तैयार करने की योजना बनाई गई है। जिसमें तमाम जीवन रक्षक दवाएं और जरूरी उपकरण रखे जाएंगे। इसके लिए मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जड़ौदा में जमीन तलाश की गई। जिसकी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की है। इसके बाद शासन को प्रपोजल बनाकर भेजा गया है।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय परिसर में दवा भंडार बना हुआ है। यहां से जनपदभर को दवाएं वितरित होती है। जिले में नौ ब्लॉकों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कई जीवन रक्षक दवाओं के साथ अन्य वस्तुओं को दिया जाता है। क्षेत्रों, गांवों की आबादी बढ़ने के कारण दवाओं की खपत अधिक बढ़ गई है। ऐसे में मौजूदा भंडार में दवाएं रख पाना मुश्किल बना है। हालांकि अब दवाओं की आपूर्ति कार्पोेरेशन के साथ मिलकर की जा रही है। दवाओं की खपत को आबादी के सापेक्ष रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलग से वेयर हाउस चाहिए। इसके लिए पहल शुरू हो गई है। शासन ने जिले में ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए प्रपोजल मांगा है। इसके लिए प्रशासन ने मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जड़ौदा में भूमि देखी है। ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए करीब दो हजार एकड़ भूमि चाहिए। भूमि का निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन भेजा है। इस ड्रग वेयर हाउस में जीवन रक्षक दवाएं रखी जाएंगी। ताकि दवाओं के वितरण और रखने में आसानी हो सके। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि अभी जमीन देखी गई। जिसका प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। ड्रग वेयर हाउस बनने के बाद काफी सहुलियत होगी। यहां से आसपास के सेंटरों को दवाएं वितरित की जा सकेंगी।