{"_id":"5a78a6c04f1c1b8d268b8820","slug":"161517856448-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा न हटा तो करेगा धर्म परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा न हटा तो करेगा धर्म परिवर्तन
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्जा नहीं हटने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी
मुजफ्फरनगर। काकड़ा के दलित परिवार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शासन प्रशासन से उसके प्लाट पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटवाने की गुहार लगाई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में चेतावनी दी कि यदि उसके प्लॉट से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो वह नौ फरवरी को इस्लाम धर्म कबूल कर लेगा।
थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम काकड़ा निवासी सुदेश पुत्र लक्ष्मण वर्तमान में अपने परिवार के साथ खांजापुर में रह रहा है। सुदेश सोमवार को अपने परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया। सुदेश ने मुख्यमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र अफसरों को सौंपा। इसमें सुदेश ने कहा कि वह दलित है और सरकुलर रोड पर डॉ कांबोज के पास उसके पिता ने सन 1978 में 400 वर्ग गज का एक प्लाट निरंजन स्वरूप से खरीदा था। 12 वर्ष पूर्व पिता का देहांत हो चुका है। अब इस प्लाट पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। इसको लेकर सिविल जज न्यायालय में वाद दायर किया, जिसमें उसकी माता हरकौर देवी के पक्ष में आदेश 30 मई 2016 को हो चुका है। इसके पश्चात उसकी मां के अपहरण का प्रयास किया गया। अब तक न तो पुलिस ने प्लॉट खाली कराया न ही सुरक्षा मिली। सुदेश ने कहा कि यदि उसके प्लाट से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो वो परिवार सहित नौ फरवरी को वो हिंदू धर्म त्यागकर इस्लाम धर्म कबूल कर लेगा।
ृ