{"_id":"5a663b104f1c1b7e268b5d2b","slug":"161516649232-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार दरोगा ने वीआरएस मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार दरोगा ने वीआरएस मांगा
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। इलाज के लिए भी छुट्टी न मिलने से आहत शहर कोतवाली पर तैनात एक एसआई ने अधिकारियों को पत्र भेज कर वीआरएस मांगा है। एसआई का कहना है कि यदि उसेे वीआरएस नहीं मिला तो वह भी कोई भी कदम उठा सकता है।
शहर कोतवाली में तैनात एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके रिटायर होने होने में केवल दो माह बाकी है। वह रीढ़ की हड्डी में दर्द होने की बीमारी से पीड़ित है, जिसके चलते उसे काम करना मुश्किल हो रहा है। आरोप है कि उसे इलाज के लिए भी अवकाश नहीं मिल रहा है। उसने जिला चिकित्सालय में इलाज कराने की इच्छा जाहिर की, तो प्रभारी निरीक्षक ने उसकी रवानी करने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने भी उसे सीएल अवकाश नहीं दिया। एसआई का कहना है कि उसका बेटा भी बीमार है। वह उसका भी उपचार नहीं करा पा रहा है। जब उसे अवकाश नहीं मिला, तो उसने वीआरएस के लिए आवेदन किया। उसका मार्च 2018 में रिटायरमेंट है। आरोप है कि अधिकारी उसे वीआरएस भी नहीं दे रहे हैं, जिससे वह आहत है और कोई भी कदम उठा सकता है।
गोकशी करते पिता और पुत्र गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव शेरपुर में छापा मार कर पिता-पुत्र को गोकशी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराफत और उसका बेटा इसरार घर में ही गोकशी कर रहे थे। घर से 60 किलो गोमांस, खाल समेत उपकरण बरामद हुए है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई में लगी है।