{"_id":"5a53c1cc4f1c1b346f8b5aab","slug":"161515438540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब सुप्रीम की बॉलीवुड क्रेजी नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब सुप्रीम की बॉलीवुड क्रेजी नाइट
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेजी नाइट में प्रस्तुतियों से माहौल को सतरंगी बनाया
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब सुप्रीम ने बॉलीवुड क्रेजी नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रसिद्ध लोक नृत्यांगना चांदनी सपेरा ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को सतरंगी बना दिया।
मेरठ रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में नृत्यांगना चांदनी ने अपने ग्रुप के साथ जहां सांस्कृतिक विरासत को पेश करते हुए अनेक नृत्य प्रस्तुतियां दी, वहीं उनके द्वारा लोकगीत भी प्रस्तुत किए गए। इस ग्रुप ने राजस्थानी परंपरा के विशुद्ध प्रस्तुतिकरण को पेश कर सभी से प्रशंसा बटोरी। क्लब प्रेजीडेंट अंकित बिंदल ने कार्यक्रम में सभी सदस्यों और उनके परिजनों का स्वागत करते हुए बताया कि यह पहला अवसर है, जिसमें लोक नृत्यांगना चांदनी सपेरा अपने ग्रुप के साथ जनपद में आईं। अतिथि के रूप में कमन गोयल, सुनील जैन और आरपी गर्ग मौजूद रहे। अतिथियों को लायंस क्लब सुप्रीम के पदाधिकारियों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष अंकित बिंदल, सत्य प्रकाश गोयल और विपिन जैन आदि का योगदान रहा।