{"_id":"5a53c1bb4f1c1b216f8b49fa","slug":"161515438523-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में 14 सभासदों के चंदे से जलेगी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में 14 सभासदों के चंदे से जलेगी स्ट्रीट लाइट
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 सभासदों के चंदे से जलेगी स्ट्रीट लाइट
जानसठ।। नगर पंचायत के सदस्यों ने चेयरमैन पर हठधर्मिता कर जेनरटर से चलने वाली स्ट्रीट लाइटों को बंद करने का आरोप लगाया। लाइट नहीं जलने से नगर के मुख्य मार्गों पर अंधेरा छाया हुआ है। नगर पंचायत सदस्यों ने चंदा एकत्र कर जेनरेटर चलवाने का निर्णय लिया है। शाम के समय जेनरेटर में तेल डालने के लिए पहुंचे सभासदों को नगर पंचायत कार्यालय पर ताला लटका मिला। कर्मचारी कार्यालय पर ताला लगाकर चले गए, जिसको लेकर सभासदों में रोष व्याप्त है। उधर, नगर पंचायत के सभी 14 सभासदों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी सभासद चंदा एकत्र कर नगर को प्रकाश व्यवस्था व अलाव की लकड़ी की व्यवस्था करेंगे।
नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना व सभासदों के बीच विकास कार्यों के लिए समिति बनाने को लेकर विवाद पैदा हो गया था। आरोप है कि चेयरमैन ने बोर्ड में कोई भी प्रस्ताव पास न होने पर कस्बे में शाम के समय जेनरेटर से जलने वाली स्ट्रीट लाइट को बंद कर दी। उन्होंने बोर्ड को बताया कि नगर पंचायत पर पेट्रोल पंप के तेल के डेढ़ लाख रुपया पहले ही बकाया है। ऐसे में नगर को प्रकाश व्यवस्था नहीं दी जा सकती। वहीं, दूसरी ओर कड़ाके की ठंड होने के बाद भी कस्बे में अलाव जलवाना बंद कर दिया। सोमवार को सभासदों की नगर पंचायत सभागार में बैठक हुई। नगर पंचायत के सभी 14 सभासदों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी सभासद चंदा एकत्र कर नगर को प्रकाश व्यवस्था व अलाव की लकड़ी की व्यवस्था करेंगे। चेयरमैन प्रवेंद भड़ाना का कहना है कि पहले नगर पंचायत में समिति नहीं बनी है। नगर पंचायत पर डीजल का डेढ़ लाख रुपया पहले ही बकाया है। ऐसे में आगे जेनरेटर में तेल गिरना संभव नहीं है। बैठक में प्रवीण तंवर, सुनील कश्यप, अब्दुल्ला कुरैशी, अनुज सैनी, विवेक उर्फ टीटू, नीतू गुप्ता, लक्ष्मी देवी, ट्विंकल, अश्वनी कुमार, रियासत, मोनिका कांबोज, जमशेद राव, बाबर अंसारी, शब्बो, मौजूद रहे। सोमवार की शाम को सभासद डीजल खरीदकर नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। इसे पूर्व कर्मचारी कार्यालय का ताला बंद करके चले गए थे। सभासदों ने इस संबंध में एसडीएम श्याम अवध चौहान का अवगत करा दिया है। एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया है।