फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कॉलेजों में बनी छात्रों की सरकार

कॉलेजों में बनी छात्रों की सरकार

Tue, 09 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में बनी छात्रों की सरकार
डीएवी और एसडी कॉलेज में एबीवीपी का परचम लहराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
दयानंद एंग्लो वैदिक महाविद्यालय (डीएवी) और सनातन धर्म महाविद्यालय (एसडी) कॉलेजों में छात्रों की सरकार निर्वाचित हो गई। सोमवार को मतदान के दौरान दोनों कॉलेजों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छात्रसंघ चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल रहा। डीएवी और एसडी कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने परचम लहराया है। दोनों कालेजों में गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया। एबीवीपी के प्रत्याशियों ने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया है। दिलचस्प यह है कि एसडी कालेज में छात्रा अंशु मलिक अध्यक्ष बनी हैं, जबकि डीएवी कालेज में गौरव कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। विजयी प्रत्याशियों को मतगणना के तुरंत बाद शपथ दिलाई गई। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के घेरे में उन्हें आवास तक छोड़ा गया।
वर्ष 2012 के बाद जिले में छात्रसंघ चुनाव कराए गए। इसके लिए दयानंद एंग्लो वैदिक महाविद्यालय (डीएवी) और सनातन धर्म महाविद्यालय (एसडी) कालेज में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान किया गया। तीसरे महाविद्यालय चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ के पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए थे। सोमवार को दोपहर को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। डीएवी और एसडी दोनों कालेजों में गठबंधन धड़ाम हो गया, जबकि एबीवीपी ने जीत का परचम लहराया। एसडी कालेज में एबीवीपी की अंशु मलिक (486) ने निर्दलीय अर्जुन कुमार को (122) पर 364 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। उपाध्यक्ष पद पर नितिन गौतम (309) ने रालोद-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अनमोल धीमान (142) को 167 वोट से पराजित किया। सचिव पद एबीवीपी के विशाल शर्मा (354) ने विशाल कश्यप (137) को हराया। सह-सचिव पद पर कार्तिक गोयल (280) ने गठबंधन प्रत्याशी अमन कुमार (144) को 136 मतों से हराकर विजयी हुए। कालेज में चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में भी काफी घमासान मचा रहा। यहां पर भी एबीवीपी के गौरव कुमार (582) ने रालोद-कांग्रेस, सपा गठबंधन के प्रत्याशी दीपक बालियान (141) को 441 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इसके साथ उपाध्यक्ष पद पर छात्रा गौरी चौहान (523) ने गठबंधन प्रत्याशी शाहरुख मलिक (282) को 239 वोट से पराजित किया। महामंत्री पद पर (492) ने उजमा परवीन (160) को 332 वोट से हराया। जबकि संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के अमन जैन (521) ने गठबंधन प्रत्याशी ऋषभ चौधरी (286) को 235 वोट से हराकर जीत का ताज पहना। दोनों कॉलेजों में गठबंधन के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। एबीवीपी के पैनलों ने बड़े अंतरों से जीत दर्ज की है। डीएवी में चुनाव परिणाम की घोषणा मुख्य गणना अधिकारी राधा मोहन तिवारी, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ तेजवीर सिंह ढाका और प्राचार्य डॉ पीके मित्तल ने की। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस फोर्स की सुरक्षा में जीते प्रत्याशियों को उनके आवास तक छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed