{"_id":"5a4e6e874f1c1bee6a8b7a7d","slug":"161515089543-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से विवाह करने पर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से विवाह करने पर जेल भेजा
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से विवाह करने पर जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना रोड निवासी मोहम्मद जुनेद उर्फ अमन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसआई राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिजनौर जिले की रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी ने खुद का नाम अमन बताकर युवती से शादी की थी। शादी के बाद पीड़िता को युवक की हकीकत का पता चला। पुलिस को कई दिनों से आरोपी की तलाश थी। बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पिता-पुत्री पर हमला
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के अलमासपुर गांव में कुछ लोगों ने मकान में घुसकर पिता-पुत्री पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
अलमासपुर के सोनू ने नईमंडी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मकान में घुसकर उसके चाचा राजकुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब चेचरी बहन अंकुश अपने पिता को बचाने आई तो हमलावरों ने उस पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे भी घायल कर दिया। कार्रवाई करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।