{"_id":"5a4534ca4f1c1bcf6d8b6a6c","slug":"161514484938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को कस्बे में कांग्रेस जिला महासचिव रवि खुल्लर के प्रतिष्ठान पर मीटिंग का आयोजन किया ,जिसमें पार्टी का 133वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह मैनवाल ने लोगों से पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा करते हुए सभी से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान सुखपाल बेदी, सत्यपाल सिंह, रवि खुल्लर, नरेन्द्र सिंह बब्बर, इंतसार गौड़, खुर्शीद हैदर, सुलेमान, अनिल वर्मा, रमेश चंद, अमरजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, शाहनवाज कुरैशी, अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञान विषय पर हुई कार्यशाला
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
क्षेत्र के माध्यमिक विलय ग्राम तुगलकपुर में बृहस्पतिवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक मैराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में विज्ञान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया , जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा खनिज संपदा, मिश्रण, दाब, लौह तत्व, परमाणु उर्जा, दोलन गति आदि के विभिन्न प्रकार के चार्ट तैयार किए गए। जिनमें से सबसे सुंदर चार्ट तैयार करने पर छात्रा मुस्कान प्रथम, साहिब द्वितीय और शाहीन व तनुजा तृतीय रहे।
छात्राओं को शक्तिपरी बनने की अपील
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्र के कॉलेजों में छात्राओं को शक्ति परी बनाने की तैयारी में जुट गई है, जिसे लेकर बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और एसएसआई होतीलाल राणा ने क्षेत्र के आठ कालेजों में छात्राओं की मीटिंग लेकर एंटी रोमियों स्क्वायड और वुमेन पावर लाइन 1090 आदि के बारे में विस्तार से समझाकर उन्हें संकोच व भय से बाहर निकलकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इंस्पेक्टर ने छात्राओं को शक्ति परी बनने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।