फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन

Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन
मुजफ्फरनगर। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव को आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में भव्य नगर कीर्तन हुआ। शोभायात्रा में विभिन्न बैंड और झांकियां आकर्षण का केंद्र बने रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। इस कीर्तन यात्रा में तलवारबाजी ने लोगों में उत्साह पैदा किया, वहीं सिख समुदाय के लोग प्रसाद वितरित करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा, त्याग और वीरता की प्रतिमूर्ति माने जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी का 351वां पावन प्रकाश पर्व धूमधाम के बीच आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व पर अलौकिक प्रभातफेरी निकाली गई। दर्जनों बैंड और झांकियां शामिल रही। इस अवसर पर नवयुवक सिख वेशभूषा में नजर आए। कीर्तन जत्था शबद गायन करता हुआ चल रहा था। इस कीर्तन यात्रा के लिए रास्तों को सजाया गया था। कई दिनों से तैयारी चल रही थी। आगे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। इसके बाद गुरुग्रंथ साहिब विराजमान थे। कारसेवक गुरुग्रंथ साहिब को हाथों से पंखा झल रहे थे। पीछे साध संगत गुरुग्रंथ के जयकारे करते चल रही थी। यात्रा में शामिल साध संगत लोगों को प्रसाद वितरित भी कर रहे थे। टोलियां गुरुग्रंथ साहिब का शबद-कीर्तन करते हुए वातावरण को धर्ममय बना रही थी। गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ हुई ये भव्य नगर कीर्तन यात्रा भोपा रोड, मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, मेरठ रोड, शिवचौक, झांसी की रानी होते हुए रोडवेज स्थित गुरुद्वारा पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में मुख्य रूप से सुखदर्शन सिंह बेदी, विरेंद्र सिंह सेखो, वजीर सिंह ग्रोवर, वजीर सिंह राजा, धनप्रीत चन्नी बेदी, अमरजीत सिडाना, मंजीत सिंह, रविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed