{"_id":"5a341ba74f1c1b8d698c1dad","slug":"161513364391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद में नीरु और साक्षी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद में नीरु और साक्षी रही प्रथम
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाद-विवाद में नीरु और साक्षी रही प्रथम
मुजफ्फरनगर।
ताराचंद वैदिक पुत्री महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा नीरु और साक्षी पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आज के समाज में एकांकी परिवार प्रासंगिक है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष दोनो में ही सारगर्भित विचार रखे। छात्राओं ने पक्ष में वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों और नौकरियों में एकाकी जीवन को मजबूरी बताया, वहीं विपक्ष में संयुक्त परिवार के लाभ भी बताए। भारतीय संस्कृति में परिवार की महत्ता पर प्रकाश डाला। पहले स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की नीरु आर बीकॉम की साक्षी पाल रही। दूसरा स्थान बीकॉम तृतीय वर्ष की वंदिनी और पायल को मिला। तृतीय स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष की ज्योति को मिला। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशीला शर्मा और भावना गोयल ने किया। निर्णायक डॉ. योगिता शर्मा एवं उपासना सिंह रही। डॉ. संतोष गोयल और प्राचार्य डॉ सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की।