फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले में 14

जिले में 14

Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जिले में 14
जिले में 1486 पीएम आवास स्वीकृत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली, बुढ़ाना की सूची जारी नहीं हुई
केंद्र सरकार ने 2.77 करोड़ की पहली किश्त भी भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में अब तक 1486 आवासों को ही स्वीकृति मिली है। जांच एजेंसी की गति धीमी होने के कारण मुजफ्फरनगर, खतौली और बुढ़ाना में अभी पात्रों की एक भी सूची जारी नहीं हो पाई है। केंद्र सरकार ने निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए 2.77 करोड़ जारी कर दिया है।
पीएम आवास योजना में जिले के सात कस्बों के 1486 आवास को स्वीकृति मिली है। सरकार ने सूची स्वीकृत की है, उसके अनुसार नगर पंचायत सिसौली के लिए 1008 आवेदन आए हैं, इनमें अब तक 98 पात्रों की सूची स्वीकृत हुई है। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में 1069 आवेदन आए हैं, जिनमें 226 को स्वीकृति मिली है। मीरापुर में 1634 आवेदन आए, जिनमें 117 स्वीकृत हो चुके हैं। पुरकाजी में 2117 आवेदन में से 400 को स्वीकृति मिल गई है। शाहपुर में 1026 में 295 मकानों को स्वीकृति प्रदान की गई है। चरथावल में 1550 में से 97 आवास को मंजूरी मिली है। जिले की मुजफ्फरनगर, खतौली और बुढ़ाना में आवेदन पत्रों की जांच का काम इतना शिथिल है कि अब तक एक भी पात्र को आवास की स्वीकृति नहीं मिली है। डूडा के परियोजना अधिकारी धनप्रकाश ने बताया कि सरकार से दो करोड़ 77 लाख की धनराशि मिली है। प्रत्येक नगर पंचायत में स्वीकृत आवास के लाभार्थियों को जल्द ही एक-एक लाख पहली किश्त के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांशीराम आवास का जल्द होगा आवंटन
मुजफ्फरनगर। परियोजना अधिकारी डूडा धन प्रकाश ने बताया कि खांजापुर क्षेत्र में 500 कांशीराम आवास तैयार हैं। प्रदेश सरकार की योजना ये है कि बेघरों को सबसे पहले ये आवास आवंटित कर दिए जाएं। इसके लिए उनका विभाग आवेदन मांग रहा है, जिन लोगों ने पीएम आवास के लिए आवेदन किया है, वह भी उनके यहां सीधे कांशीराम आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीएम आवास सूची से उनका नाम कट जाएगा। धन प्रकाश ने बताया कि कांशीराम आवास का जल्द ही आवंटन किया जाएगा। अगले दस दिनों तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed