फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बीमारियों के इलाज के लिए मिले 25 लाख

बीमारियों के इलाज के लिए मिले 25 लाख

Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बीमारियों के इलाज के  लिए मिले 25 लाख
मुजफ्फरनगर ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत बच्चों की 38 बीमारियों के इलाज के लिए प्रदेश सरकार ने बजट दिया है। जिसके माध्यम से 6 से 19 वर्ष आयु के बच्चों की बीमारियों उपचार दिलाया जाएगा। यह पैसा स्वास्थ्य विभाग को नहीं, मेरठ मेडिकल के खाते में रखा गया है। इस बार आरबीएसके कर्मचारियों को पीड़ित बच्चे का आधार नंबर भी उसके कार्ड के साथ अटैच करना होगा। ताकि रैडम जांच में इसे ट्रैस किया जा सके।
टेंडर की रस्साकसीं में छह माह बाद चालू हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में 38 बीमारियों का फार्मेट भेजा गया है। इसमें मोबाइल हेल्थ वैन के जरिए स्वास्थ्य कर्मचारी प्राथमिक विद्यालयों, गांवों में जाकर बच्चों की जांच करेगी। इसमें से पीड़ित बच्चों का उपचार जिला चिकित्सालय और मेरठ मेडिकल कालेज में होगा। इसके लिए बजट भी जारी किया गया है। बच्चों के आंख, नाक, कान, गला, दिल के साथ अनेक गंभीर बीमारियों की जांच कर मोबाइल हेल्थ वैन उनका डाटा बनाएगी। इसके बाद पहले जिला चिकित्सालय पर उपचार होगा, यहां से हालात बेकाबू होने पर बच्चों को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आरबीएसके कार्यक्रम के तहत मेडिकल कालेज को 25 लाख रुपये का बजट दिया गया है। इस पैसे से मेडिकल में मुजफ्फरनगर के पीड़ित बच्चों का उपचार होगा। आरबीएसके के लिए नौ ब्लॉकों में 18 मोबाइल हेल्थ वैन लगाई गई है। खास यह है कि इस बार मोबाइल हेल्थ के कार्य पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पीड़ित बच्चे का टीम को उपचार कार्ड भरने के साथ उसका आधार कार्ड भी लिंक करना होगा। इस आधार कार्ड को लिंक करने पर ही टीम का कार्य माना जाएगा। नवंबर माह से ही मोबाइल हेल्थ वैन चालू की गई है। पिछले छह माह से वैन टेंडर के पेंच में फंसी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके लिए वैनों को गांवों में चलाया जा रहा है। बीमार बच्चों के उपचार की कार्यक्रम में बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed