{"_id":"597a3c234f1c1b20798b48c3","slug":"161501183011-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी से आयकर टैक्स दें: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी से आयकर टैक्स दें: तिवारी
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
ईमानदारी से आयकर टैक्स दें : तिवारी
मुजफ्फरनगर। आयकर सभागार में आयकर दिवस पर आयोजित सेमिनार में प्रधान आयकर आयुक्त अंजलि तिवारी ने कहा कि हमें ईमानदारी से आयकर टैक्स देना चाहिए। वर्तमान समय में आयकर विभाग के समक्ष चुनौतियां एवं अपेक्षाएं विषय पर सेमिनार में तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में चीजों को छुपाया नहीं जा सकता। उन्होंने चार्टेड अकाउंटेंट की आयकर से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर आयकर आयुक्त अपील कृष्णकांत मित्तल, संयुक्त आयकर आयुक्त आर्केंद्र सिंह, आयकर उपायुक्त एनके त्यागी ने भी विचार रखे। चार्टेड अकाउंटेंट अजय अग्रवाल, संजय संगल ने समस्याएं रखीं। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया गया लघु चलचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सहारनपुर, शामली, खतौली, देवबंद के अधिवक्ता, अधिकारी, चार्टेड अकाउंटेंट मौजूद रहे।