{"_id":"5d1665418ebc3e3c734becc9","slug":"156174878117-muzaffarnagar-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक एमडी के खिलाफ धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यवाहक एमडी के खिलाफ धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। दूधली साधन सहकारी समिति में कार्यवाहक एमडी के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। मगर, समिति कर्मी के पक्ष में कुछ ग्रामीणों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को मौके से हटा दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बिरालसी चौकी पर धरना देकर जाम लगाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने नाराज कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।
भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह का आरोप है कि दूधली समिति पर कार्यवाहक एमडी बकाया के नाम से किसानों से अवैध धन की मांग करते है। इसी बात से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। वहां सचिव के पक्ष में लोगों ने उन्हें हटा दिया। उसके बाद बिरालसी चौकी पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। भाकियू युवा कार्यकर्ता सतेंद्र पुंडीर ने किसानों का शोषण करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मौके पर बैंक के आला अफसरों को बुलाने की मांग की। कार्यकर्ता थानाभवन मार्ग जाम करने के लिए सड़क पर बैठ गए। भनक लगते ही थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादब मौके पर पहुंचे और जिला सहकारी बैंक के एरिया मैनेजर को मौके पर बुलाया। उन्होंने किसानों की बात को गंभीरता से सुना और आरोपी कर्मचारी के पर लगाये जा रहे आरोपों की जांच कराकर करवाई का भरोसा दिया। बंटू त्यागी, अमरीश पुंडीर बिरालसी, संगठन मंत्री डॉक्टर देवेंद्र, मदन पुंडीर आदि मौजूद रहे।