फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीन बीडीसी, 21 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

तीन बीडीसी, 21 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 29 Jun 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
तीन बीडीसी, 21 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 21 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद पर नामांकन निरस्त हो गया है और नौ पदों पर किसी ने नामांकन किया ही नहीं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद बीडीसी के तीन पदों बुढ़ाना ब्लाक के शाहडब्बर में सत्यपाल, मोरना के भेड़ाहेड़ी में मनोज और सदर ब्लाक के रेई गांव में प्रवीण कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के 21 पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया। खतौली के गांव गंगधाडी में बृजगोपाल, हुसैनपुर बोपाडा में नीतू, मोहिउद्दीनपुर में सलमान, नोना में रणवीर, पिपलहेड़ा में सुनील कुमार, तुलसीपुर में जितेंद्र निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

चरथावल ब्लाक के गांव अकबरगढ़ में नितेश कुमार, ज्ञानामाजरा में रीना देवी, पुरकाजी ब्लाक के छपरा में शमशाद, बघरा ब्लाक के जसोई से सलमा, सांझक से मोनिका, हैदरपुर जलालनगर से राहुल, बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना से कंवरपाल, मोरना के चौरावाला से शाहनजर, कसौली में संदीप कुमार, रहकडा में वीरेंद्र सिंह, कादीपुर में शिवकुमार, शाहपुर ब्लाक के बहादरपुर गढ़ी में हरेंद्र सिंह, कितास में भूपेंद्र, डबल में बालेश्वर, सदर के वहलना में दिनेश निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए। बघरा ब्लाक के निवादा चिरौली में सविता देवी का नामांकन निरस्त हो गया। ग्राम पंचायत के नौ पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया। इनमें पुरकाजी ब्लाक का रजकल्लापुर, झबरपुर, कुतुबपुर, खुड्डा गांव के दो पद, जानसठ का मेहलकी, रामराज, खतौली का फहीमपुर खुर्द और चिंदोड़ा का ग्राम पंचायत सदस्य का पद शामिल है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि काकड़ा और गोधना में प्रधान पद के चुनाव के लिए वोटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed