फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हरे कृष्ण महामंत्र के साथ निकाली गई प्रभात फेरी

हरे कृष्ण महामंत्र के साथ निकाली गई प्रभात फेरी

Sat, 29 Jun 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
हरे कृष्ण महामंत्र के साथ निकाली गई प्रभात फेरी
मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा नई मंडी मेहता क्लब में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर सवेरे छह बजे हरिनाम प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करते चल रहे थे। कथा का आयोजन तीन जुलाई तक होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कथा के प्रथम दिन दीप प्रज्ज्वलन समाजसेवी मनमोहन जैन, राकेश बिंदल, सुरेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कुलवंत सिंह काकन, जग्गेश कपूर, मनोज खंडेलवाल, राजेंद्र जैन ने किया। कथा व्यास कुरुक्षेत्र से आए साक्षी गोपाल दास ने श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य में बताया कि नेमीशरण जी कहते हैं कि मनुष्य जन्म बड़ा दुर्लभ है। भगवान की कृपा से ही मनुष्य जन्म मिलता है। भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि मनुष्य जन्म दुर्लभ है ही, लेकिन भगवान के दास, संतों का संग मिलना और भी दुर्लभ है। कथा व्यास ने बताया कि मनुष्य जन्म मिला है, तो भगवान का भजन करें।
विज्ञापन

महाराज साक्षी जी ने कहा कि जो भक्त मोहन की तरफ चलता है तो उसकी रक्षा श्री कृष्ण स्वयं करते हैं। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ में जब 5200 वर्ष पहले शुकदेव मुनि राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा रहे थे, तब इंद्र देवलोक से अन्य देवताओं के साथ पधारे और शुकदेव मुनि जी से कहा कि यह अमृत कलश अपने यजमान को दे दें, तो वह मृत्यु के भय से मुक्त हो जाएंगे। बदले में हमें भगवान की कथा श्रवण करा दें। महाराज जी ने कहा कि अमृत का कलश भी श्रीमद्भागवत कथा के सामने फीका है। कोटि जन्म पुण्य उदय हों, तब भगवान की कथा में कोई जाता है। राजा परीक्षित ने भी भगवान की कथा के आगे अमृत त्याग दिया। कथा में हरे कृष्ण, हरे कृष्ण महामंत्र में सभी श्रद्धालुओं भावविभोर हो गए। कथा में जागेश कपूर, पंकज अग्रवाल, लावण्य पुरी, राकेश जैन, रमेश मिश्र, मनोज खंडेलवाल, समकित, सचिन, सिद्धार्थ, मुकुल, भारत भूषण सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed