फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांवड़ यात्रा में बझेड़ी अंडरपास फिर बनेगा बाधक

कांवड़ यात्रा में बझेड़ी अंडरपास फिर बनेगा बाधक

Sat, 29 Jun 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में बझेड़ी अंडरपास फिर बनेगा बाधक
मुजफ्फरनगर। गांव बझेड़ी में रेलवे लाइन का अंडरपास एक बार फिर से कांवड़ यात्रा में मुसीबत बन सकता है। पिछले साल बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण कांवड़ियों को मुसीबत झेलनी पड़ी थी। गहराई में बने इस अंडरपास में इस बार भी जलभराव होने की संभावना है। ऐसा हुआ तो यह बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये हाईवे से सिसौना गांव से होकर सीधे शहर में पहुंचते हैं। इस मुख्य कांवड़ यात्रा मार्ग के बीच में बझेड़ी में रेलवे लाइन पर अंडरपास बना है। सभी शिव भक्त इस अंडरपास से होकर गुजरते हैं। यह काफी गहरा बना हुआ है। इस कारण बारिश होते ही इसमें जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान अंडरपास में जलभराव हो जाने से यात्रा बाधित हो गई थी। इस स्थिति में कांवड़ियों को रुड़की रोड से घूमकर आना पड़ रहा था। इससे उन्हें करीब पांच किलोमीटर अधिक का चक्कर लगाना पड़ा। इस बार जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अंडरपास के बराबर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाया गया है। दो बड़े पाइपों के जरिए अंडरपास में जमा होने वाले पानी को सीधे जमीन के अंडर डालने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से पानी तो कम हो जाता है, मगर अंडरपास में जलभराव और कीचड़ जमा रहता है। जिस कारण शिव भक्त इस अंडरपास से नहीं गुजरते। वो अंडरपास के बराबर से शिव मंदिर परिसर से होकर सीधे रेलवे लाइन को पार कर शहर की ओर बढ़ते है, ऐसे में रेलवे लाइनों को पार करते समय कोई भी अनहोनी होने की आशंका रहती है। अंडरपास के नजदीक रहने वाले सलीम अहमद और मतलूब का कहना है कि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम थोड़ी मात्रा में जलभराव को तो कम कर सकता है, लेकिन यदि बारिश तेज हुई तो अंडरपास में जलभराव होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल है रजबहे की पुलिया
मुजफ्फरनगर। बझेड़ी में रेलवे लाइन के अंडरपास से आगे रजबहे की पुलिया भी क्षतिग्रस्त है। इसके दोनों ओर की दीवार टूटी हुई है। साथ ही यहां एकदम से घुमाव है। टूटी पुलिया एवं घुमाव यहां पर दुर्घटना का सबब बन सकते हैं।


डीजे वाली कांवड़ रुड़की रोड से आएंगी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा मार्ग में बझेड़ी रेलवे लाइन अंडरपास भले भी बड़ा बना हो, मगर वह इतना बड़ा नहीं है कि उसमें से डीजे वाली बड़ी कांवड़ गुजर सके। इसलिए डीजे वाली कांवड़ को इस मार्ग से रोकना भी पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा। इस संबंध में एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि सिसौना से शहर की ओर जाने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग पर डीजे वाली बड़ी कांवड़ का प्रतिबंध रहेगा। इनको सीधे हाईवे के रामपुर चौराहे और फिर रुड़की रोड होकर शहर में पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed