{"_id":"5d1664958ebc3e3ca07dfa37","slug":"156174860916-muzaffarnagar-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की बैठक की तैयारियों में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की बैठक की तैयारियों में जुटे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर में शनिवार को होने वाली समीक्षा बैठक की तैयारियों के लिए जिले के अफसर दिनभर जुटे रहे। विभागों में आंकड़े दुरुस्त करने के साथ बैठक के लिए रिपोर्ट तैयार की जाती रही। सीएम की समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में मंडलीय समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने पूर्वांचल के जनपद आजमगढ़ से इन बैठकों की शुरुआत की थी। शनिवार को सहारनपुर मंडल में समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। मंडल के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसे देेखते हुए जिले के अफसर अलर्ट मोड पर रहे। दिन भर दफ्तरों में योजनाओं की रिपोर्ट तैयार की गई। राजस्व विभाग, विकास विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस रहता है। इसलिए सीएम की बैठक को लेकर इन विभागों के अधिकारियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग में सात बाबुओं के तबादले
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग में तैनात सात बाबुओं के दूसरे जिलों को तबादले हो गए हैं। शासन स्तर से हुए तबादलों में मुजफ्फरनगर में तैनात संजय कुमार को बिजनौर, महिला अस्पताल में तैनात सुरजीत कौर का बिजनौर, प्रमोद बिंद्रा का बिजनौर, सुदर्शनराम का अमरोहा तथा पूरन सिंह का शामली, अनिल कुमार का बागपत तथा खतौली में तैनात ब्रजभूषण चौहान का तबादला मेरठ किया गया है।