फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डाक विभाग जनता को उपलब्ध कराएगा गंगाजल

डाक विभाग जनता को उपलब्ध कराएगा गंगाजल

Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग जनता को उपलब्ध कराएगा गंगाजल
मुजफ्फरनगर। गंगा का शुद्ध जल प्राप्त करने की अब हर आम नागरिक की तमन्ना पूरी होगी। डाक विभाग ने गंगोत्री का शुद्ध जल बोतल में पैक कर जनता को उपलब्ध कराने की पहल की है। मुख्य डाकघर में इसके लिए अलग से एक काउंटर खोला गया है। सावन के महीने के लिए डाक विभाग जनता के लिए एक हजार गंगाजल की बोतल अलग से मंगा रहा है।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। खासकर गंगोत्री से आए गंगाजल को पूरी तरह शुद्ध माना जाता है और इसको प्राप्त करने की सभी की इच्छा रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने का धार्मिक महत्व है। भारतीय डाक विभाग ने गंगाजल के महत्व को देखते हुए गंगोत्री से सीधे डाकघरों को गंगाजल भेजने की पहल की है। 250 मिली लीटर की एक बोतल डाक विभाग अपने ही काउंटर पर 30 रुपये में उपलब्ध करा रहा है। मुजफ्फरनगर के मुख्य डाकघर से जनता को गंगाजल उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। सुबह दस से चार बजे तक नईमंडी डाकघर के काउंटर नंबर दो से गंगाजल मिलता है। डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि हाल ही में डाक विभाग ने इसकी शुरूआत की है। शुरू में 48 बोतल गंगाजल आया था। चार दिन में 46 बोतल जनता ले जा चुकी है। सावन के महीने को देखते हुए एक हजार गंगाजल की बोतलेें मंगाई जा रही हैं। मांग के अनुसार पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


मांग पर दूसरे डाकघरों में भी खुलेंगे काउंटर
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह का कहना है कि गंगाजल उपलब्ध कराने की डाक विभाग की एक बड़ी पहल है। अभी जिले के नईमंडी डाकघर में ही काउंटर खोला गया है, जनता की डिमांड के आधार पर दूसरे डाकघरों में भी काउंटर खोल दिया जाएगा। विभाग गंगाजल की होम डिलीवरी की तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगाजल की शुद्धता की गारंटी
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के सीनियर पोस्ट मास्टर राधेश्याम शर्मा कहते हैं कि डाक विभाग ने गंगाजल को लेकर किसी कंपनी या एनजीओ को बीच में नहीं लिया है। गंगोत्री से गंगाजल लेने से लेकर इसकी पैकिंग और डाकघरों तक पहुंचाने की व्यवस्था डाक विभाग की अपनी है। गंगाजल की बोतल पूरी तरह सीलबंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed