फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यूपी टीम में जिले की पांच कबड्डी खिलाडिय़ों का चयन

यूपी टीम में जिले की पांच कबड्डी खिलाडिय़ों का चयन

Mon, 24 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी टीम में जिले की पांच कबड्डी खिलाडिय़ों का चयन
यूपी टीम में जिले की पांच कबड्डी खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जुलाई माह में पटना में होने वाली सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जिले की पांच कबड्डी खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में हुआ है। पांचों खिलाड़ी 26 जून से वाराणसी में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। इसके लिए वो 25 जून को यहां से रवाना होगी।

जिला कबड्डी संघ के सचिव और कबड्डी कोच रामपाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि 11 से 14 जुलाई तक पाटिलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पटना में 66 वीं सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप होगी। इसके लिए यूपी टीम के लिए जिले की पांच कबड्डी खिलाड़ियों अमरेश, शिवानी, रूबी सहरावत, शिवानी द्वितीय (सभी निवासी गांव बिटावदा) और नीरा (गांव धनसैनी) का चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों को 26 जून से 10 जुलाई तक वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। रामपाल सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए 25 जून को यहां से वाराणसी के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि जिले की कबड्डी टीम ने विगत दिनों बलिया जिले में हुई चैंपियनशिप जीती थी। जिसके आधार पर इन खिलाड़ियों का यूपी की टीम में चयन हुआ है। पटना की चैंपियनशिप में जीत हासिल करने पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed