फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पोलियो बूथों पर बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

पोलियो बूथों पर बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 23 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पोलियो बूथों पर बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
पोलियो बूथों पर बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथों पर नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी के रूप में पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई। सोमवार से घर-घर जाकर दवा पिलाने का अभियान शुरू होगा। सीएमओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिए।

रविवार को जिला महिला अस्पताल में बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर सीएमओ डा. पीएस मिश्रा ने अभियान की शुरुआत की। सीएमओ ने अभियान से जुडे़ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश किया कि वे पूर्ण मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि शून्य से पांच वर्ष तक के अधिक से अधिक बच्चे पोलियो की खुराक पी सकें। बुलावा टोली, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों को बूथ पर बुलवाएं। सभी के सहयोग से जनपद को पोलियो मुक्त करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. शरण सिंह ने बताया कि जिले में 5,21922 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है, जिसमें रविवार को 1461 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाई गई। इस दौरान जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह जाएंगे उन्हें टीम घर-घर जाकर पोलियो वैक्सीन पिलाएगी। 24 से 28 जून तक घर-घर भ्रमण कार्यक्रम के तहत दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे जिले को पोलियो जैसी बीमारी से मुक्त किया जा सके। इस अवसर पर सीएमएस डा. अमिता गर्ग, एसीएमओ डा. बीके ओझा, डा. घनश्याम दास, तरन्नुम सिद्दीकी, शाने हैदर, रिफाकत अली, प्रदीप शर्मा, सहायक रघुनाथ शर्मा, धर्म सिंह, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed