फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सता के दुरुपयोग से भाजपा ने जीती मुजफ्फरनगर सीट: अयूब अली

सता के दुरुपयोग से भाजपा ने जीती मुजफ्फरनगर सीट: अयूब अली

Sun, 23 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सता के दुरुपयोग से भाजपा ने जीती मुजफ्फरनगर सीट: अयूब अली
सत्ता के दुरुपयोग से भाजपा ने जीती मुजफ्फरनगर सीट: अयूब अली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद के जिला प्रभारी कुंवर अयूब अली ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट सत्ता का दुरुपयोग कर जीती है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सत्ता के दबाव में रालोद कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। यदि यह बंद नहीं हुआ तो उनके खिलाफ जनांदोलन किया जाएगा।

रविवार को रालोद नेताओं ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह की हार के कारणों पर मंथन किया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला प्रभारी कुंवर अयूब अली ने कहा कि बुढ़ाना क्षेत्र के नूनाखेड़ा एवं टोडा आदि गांवों में रालोद नेताओं का पुलिस ने उत्पीड़न किया। उन्होंने पुलिस के इस अत्याचार का डटकर मुकाबला करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रालोद मुुखिया चौधरी अजित सिंह जुलाई के प्रथम सप्ताह में मुजफ्फरनगर कार्यकर्ताओं के बीच आएंगे। उन्होंने दावा किया कि सत्ता के दुरुपयोग से बूथ कैप्चरिंग के कारण भाजपा ने मुजफ्फरनगर सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आमजन का उत्पीड़न करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी 26 शिकायतों का आज तक भी निस्तारण नहीं किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं आमजन की आवाज अधिकारियों के समक्ष उठाने के लिए रालोद कार्यकर्ता हर समय तैयार हैं। इस दौरान पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, रमा नागर, ब्रहम सिंह बालियान, बाली त्यागी, कंवरपाल फौजी, अशोक बालियान, सुधीर भारतीय, पराग चौधरी, विदित मलिक, संजय राठी, परम सिंह बालियान, कृष्णपाल राठी, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed