फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे केंद्र सरकार : रामकिशन

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे केंद्र सरकार : रामकिशन

Thu, 13 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे केंद्र सरकार : रामकिशन
पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे केंद्र सरकार : रामकिशन
विज्ञापन

देवबंद। एक्स पैरा मिलिट्री एसोसिएशन ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

मोहल्ला सैनी सराय में एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि हकीकत यह है कि देश में हर रोज पैरामिलिट्री का जवान शहीद हो रहा है। नवनिर्वाचित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आशा करते हैं कि पैरा मिलिट्री जवानों के परिवारों के लिए कुछ नया करें क्योंकि पैरा मिलिट्री जवानों का योगदान देश में सर्वोच्च है। परंतु सुविधा के नाम पर उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद कोई नहीं पूछता है। सोमवीर शर्मा ने कहा कि पैरा मिलिट्री फोर्स का जवान स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। क्योंकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें सरकार कोई सुविधा नहीं देती है। अध्यक्षता रामकुमार और संचालन इसम सिंह ने किया। इस मौके पर विनोद पुंडीर, नरेंद्र पंवार, वीरेंद्र चौधरी, सुदेश कुमार, सुनील दत्त, रविंद्र सिंह, शक्ति सिंह राणा, महावीर सिंह, सुनील रोड, अरविंद यादव, अब्दुल रहमान, अरविंद सैनी, सतेंद्र मलिक, ओमपाल सिंह, मगनपाल सिंह, विनय चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed