{"_id":"5d01422abdec22072a55531e","slug":"15603635521714-muzaffarnagar-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय न मिलने पर 14 से आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय न मिलने पर 14 से आमरण अनशन
विज्ञापन
न्याय न मिलने पर 14 से आमरण अनशन
मुुजफ्फरनगर। विवाहिता बेटी के धर्म परिवर्तन के प्रयास तथा दहेज उत्पीड़न आदि के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित पिता ने 14 जून से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस पर न्याय नहीं मिलता है तो वह परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे।
बुधवार को एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह स्टेशन रोड निवासी युवक से किया था। उसका एक पुत्र भी है। आरोप है कि पुत्री की ससुराल वालों के पास दूसरे समुदाय के दो युवकों का आना-जाना था। सबने मिलकर उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। पुत्री ने पति से शिकायत की तो उसने भी उन लोगों का साथ दिया। राजेश गोयल ने हिंदू संघर्ष समिति के साथ मिलकर 14 जून को शिव चौक पर आमरण अनशन शुरू करने की बात कही। न्याय नहीं मिलने पर परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर पंकज गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल, प्रमोद मलिक, मनीष चौधरी, सचिन त्यागी, अमित गुप्ता, अजय त्यागी, आशु वर्मा, मनोज पाटिल, राजीव गर्ग, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।