{"_id":"5cfd57d5bdec22074f08eda9","slug":"15601069582-muzaffarnagar-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है मेले: संजीव बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है मेले: संजीव बालियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है मेला: संजीव बालियान
चरथावल। केंद्रीय पशुधन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। अटूट श्रद्धा और आस्था के केंद्र मंदिर परिसर में कई जनपदों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। तीन दिवसीय मेले की शुरूआत मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई।
रविवार को एतिहासिक गांव न्यामू में विष्णु भगवान के मंदिर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेलों की संस्कृति ग्रामीण धार्मिक और सामाजिक आस्था की प्रतीक है। विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेला प्रारंभ हुआ। उमस भरी गर्मी भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगा सकी। श्रद्धालुओं ने वराहरूपी विष्णु भगवान की अद्वितीय और प्राचीन मूर्ति के दर्शन किए। मान्यता है कि लोगों की मंदिर में सच्चे मन से मांगी मुराद पूरी होती हैं। मंदिर कमेटी की ओर से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। मेला परिसर में खेल-खिलौनों की दुकानें, प्रसाद, मिठाई और रंग-बिरंगें झूले बच्चों का मनमोह रहे थे। शनिवार रात्रि में भजन-कीर्तन और धार्मिक संध्या का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य रघुनंदन त्यागी, सोनू कश्यप, समिति चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, चरथावल चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, प्रवीण त्यागी, विजेंद्र त्यागी, धर्मराज त्यागी, प्रवीण राणा, मनीष गर्ग, मिथुन त्यागी, सचिन धीमान, मोहित गर्ग, योगेश त्यागी, प्रशांत त्यागी मौजूद रहे।
मेरे लिए ऐतिहासिक था 2019 का चुनाव
चरथावल। दूसरी बार मंत्री बनने के बाद पहली मर्तबा क्षेत्र में आए केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान ने कहा कि वर्ष 2019 का संसदीय चुनाव मेरे लिए ऐतिहासिक था। जिन लोगों ने इस चुनाव में मेरा साथ दिया, उनके उपकार को कभी नहीं भूल पाऊंगा। क्षेत्र के विकास और लोगों के दुख दर्द में वह हमेशा पहले की तरह हमेशा तत्पर रहेंगे। सहारनपुर के घलौली गांव के लोगों ने मंत्री के समक्ष रोहाना टोल प्लाजा पर हुई मारपीट प्रकरण में फर्जी नामजदगी का मुद्दा उठाया। मंत्री ने कहा कि दोषी बख्शा नहीं जाएगा और यदि किसी की फर्जी नामजदगी है, तो उसको जेल नहीं जाने दिया जाएगा। इससे पूर्व मनीष गर्ग के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया।