{"_id":"5cfd5636bdec22076019fcaa","slug":"156010654213-khatauli-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाइक से टकराकर पेड़ से टकराई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाइक से टकराकर पेड़ से टकराई, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पेड़ से टकराई, तीन लोग घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव बड़सू रजबहे के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार व कार सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद राशिद पुत्र सलीम निवासी गांव कूकड़ा, नई मंडी मुजफ्फरनगर और इकबाल पुत्र रज्जाक निवासी बहसूमा वैगनआर से बुढ़ाना से खतौली के रास्ते लौट रहे थे। जब ये लोग रतनपुरी क्षेत्र में बड़सू रजबाहे के पास पहुंचे, तो इनकी कार तेज गति होने के कारण रजबहे पटरी पर फुलत की ओर से आ रहे बाइक सवार से जा टकराई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति का पैर कुचला गया। कार चालक इकबाल व मोहम्मद राशिद भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।