{"_id":"5cfd5626bdec2206ff5a7f51","slug":"15601065264-khatauli-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का इंजीनियर नहाते हुए गंगनहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का इंजीनियर नहाते हुए गंगनहर में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा का इंजीनियर नहाते हुए गंगनहर में डूबा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा का इंजीनियर नहाते हुए गंगनहर में डूब गया। गंगनहर में इंजीनियर अपने जीजा व दो दोस्तों के साथ नहा रहा था। पुलिस और गोताखोर इंजीनियर को गंगनहर में तलाश करने में लगे हैं।
हरियाणा में रेवाड़ी में 18 वर्षीय अजय पुत्र राजेश सहरावत किसी कंपनी में मैकेनिक इंजीनियर है। अजय हरियाणा के ही रहने वाले हैं। उसके पिता राजेश सहरावत दिल्ली पुलिस में जीप के चालक हैं। इनका परिवार पीतमपुरा पुलिस लाइन दिल्ली में ही रहता है। रविवार को अजय अपने जीजा हरियाणा के जिला हिसार के गांव सिसाए निवासी मनदीप पुत्र जगमिंद्र व अपने दो दोस्तों हरियाणा के ही रहने वाले अमित पुत्र कर्मवीर व तेजप्रताप पुत्र रविंद्र के साथ कार से हरियाणा से हरिद्वार जाने के लिए निकले। भीषण गरमी पड़ने पर इन चारों ने कार को गंगनहर पर रोक लिया। कार को खड़ी करके चारों गंगनहर में नहाने लगे। इंजीनियर अजय तैरना जानता था। वह गंगनहर में तैरता हुआ काफी दूर निकल गया, जिससे उसकी सांसें फूल गई और वह देखते ही देखते पानी में समा गया। जीजा व उसके दोनों दोस्तों ने गंगनहर में अजय को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा पुलिस बल के साथ गंगनहर पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोर गंगनहर में अजय को तलाश करने में जुटे हैं।