फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगा दशहरा मेले में यातायात व्यवस्था बनाना कठिन होगा

गंगा दशहरा मेले में यातायात व्यवस्था बनाना कठिन होगा

Mon, 10 Jun 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा मेले में यातायात व्यवस्था बनाना कठिन होगा
गंगा दशहरा मेले में यातायात व्यवस्था बनाना प्रशासन के लिए चुनौती
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ में गंगा दशहरा मेले पर शासन प्रशासन के लिए यातायात व्यवस्था बनाना एक कठिन चुनौती बनने जा रहा है। तीर्थ में हो रही विशाल कथाओं में उमड़ी भारी श्रद्धालुओं की भीड़ और मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने जैसी विकट समस्याओं से शासन प्रशासन को दो चार होना पड़ेगा। इसे लेकर पुलिस अधिकारी मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर योजना बनाने पर अमल करने में जुटे हुए हैं।

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में जिला पंचायत के तत्वावधान में सोमवार 10 जून से गंगा महाआरती के साथ गंगा दशहरा मेले का उद्घाटन होने जा रहा है। श्री गंगा सेवा समिति शुकतीर्थ के सचिव डा. महकार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा शाम 6 बजे गंगाघाट पर गंगा महाआरती कर शुभारंभ किया जाएगा। श्रद्धालु प्रतिवर्ष गंगा स्नान करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी, कार, बसों आदि से आते हैं। जिसके चलते नगर में जाम की स्थिति बन जाती है। मेेले में आने वाली भीड़ और कथाओं में पधारे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था को बनाना शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि शुकतीर्थ गंगा मेले को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तेज तर्रार पुलिस कर्मियों को मेले की कमान सौंपी जाएगी। मेले को लेकर प्रधान सुशील शर्मा, चेयरमैन विनोद शर्मा, चौधरी सुरेंद्र सिंह, गंगा सेवा समिति मैनेजर विपिन सिंह, पुजारी महेश शर्मा, नीरज रायल, कंवरपाल डीलर, ज्ञान सिंह सैनी आदि ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कुशल गोताखोरी की टीम को तैनात किए जाने की मांग की है। भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 6 प्रभारी निरीक्षक व निरीक्षक, 20 एसएसआई, 6 महिला निरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल, 50 कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी, दो फ्लड प्लाटून, 10 ट्रैफिक कांस्टेबल, एक फायर टैंक आदि की मांग शासन प्रशासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed