{"_id":"5ccf2e83bdec22078775abc7","slug":"151557081731-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइलेंसर गरम होने से बैग में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइलेंसर गरम होने से बैग में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे पर खतौली बाईपास पर बाइक पर बंधे बैग में साइलेंसर गर्म होने से आग लग गई। उसी समय रतनपुरी थाने से मीटिंग लेकर लौट रहे एसपी देहात आलोक शर्मा ने जलते बैग को देखकर बाइक रुकवाई और आग पर काबू पाया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी दिलशाद की बेटी नसीमा की शादी करीब एक पखवाड़े पूर्व मेरठ निवासी फैमूदीन से हुई थी। रविवार दिलशाद के बेटे इमरान व नदीम बहन नसीमा को लेने के लिए मेरठ गए थे। जहां से दोनों शादी में दी गई नई बाइक पर बहन को लेकर घर लौट रहे थे। दोनों ने ससुराल से लाए गए सामान का बैग बाइक पर साइलेंसर के ऊपर बांधा हुआ था। जैसे ही बाइक सवार तीनों भाई-बहन हाईवे पर खतौली के बाईपास पर पहुंचे तो साइलेंसर गर्म होने से बाइक पर बंधे बैग में आग लग गई। बैग में कपड़े और अन्य सामान होने से आग तेजी से भड़क उठी। इसका पता बाइक चला रहे युवक को नहीं लगा।
उधर, एसपी देहात आलोक शर्मा दोपहर के समय रतनपुरी थाने में शांति समिति की बैठक लेकर मुख्यालय लौट रहे थे, जैसे ही उनकी गाड़ी हाईवे बाईपास पर पहुंची, उनकी नजर बाइक पर बंधे बैग में लगी आग पर पड़ी। इस पर एसपी देहात ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी चालक से बाइक का पीछा करने को कहा। इसके बाद बाइक को कुछ ही दूरी पर रुकवा लिया गया। बाइक रुकते ही एसपी देहात खुद गाड़ी से उतरे और बैग को खोलकर नीचे फेंकते हुए उसमें लगी आग को पानी डालकर बुझाया। सूचना पर इंसपेक्टर खतौली हरशरण शर्मा व भंगेला चौकी इंचार्ज एसआई प्रदीप चीमा भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बाइक को ऐहतियातन खतौली में ही खड़ी कर भाई-बहनों को एंबुलेंस बुलाकर उनके घर भेजा गया।