{"_id":"5ccb4168bdec220754345c91","slug":"151556824424-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बीघा गेहूं में लगी आग, फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बीघा गेहूं में लगी आग, फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बीघा गेहूं में लगी आग, फसल जलकर राख
देवबंद (सहारनपुर)। गुनारसा गांव में बृहस्पतिवार को चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़िता ने प्रशासन से आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की।
किसान राजपाल सिंह की पत्नी निरंजन कौर ने बताया कि वह छोटी काश्तकार है। अपनी इसी भूमि से वह परिवार का पालन पोषण करती है। उसने अपनी चार बीघा भूमि में गेहूं की फसल बो रखी थी। जिसे काटकर मशीन में निकलवाने के लिए खेत में रखा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह तेज हवा चलने के कारण कहीं से आई चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से निरंजन कौर को आर्थिक सहायक मुहैया करवाने की मांग की। बता दें कि चार दिन पूर्व केंदुकी गांव में भी एक बिजली स्पार्किंग से एक किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। गेहूं की फसल जलने की बढ़ती घटनाओं से किसान भी चिंतित है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने शासन प्रशासन से आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की।