फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संदीप पांडे, फैसल खान का हुआ स्वागत

संदीप पांडे, फैसल खान का हुआ स्वागत

Thu, 14 Mar 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
संदीप पांडे, फैसल खान का हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। पैगाम-ए-इंसानियत के कैंप कार्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे और फैसल खान का स्वागत किया गया। ये लोग दिल्ली से हरिद्वार तक की पैदल यात्रा पर है। ये लोग गंगा की अविरलता के लिए 125 दिन अनशन करने वाले आत्मबोधानंद के समर्थन में पैदल मार्च कर रहे हैं। उनके साक कबीरपंथी हीरादास, युगल किशोर शास्त्री, रविदास, कृष्णा डाके, धर्मवीर सिंह पंजाब, शब्बीर हुसैन डार, गौतम देशवरकर, शंकर, अहमद इकबाल, सुशील खन्ना, प्रवीण कालोल चल रहे हैं। संचालन आसिफ राही, गौहर सिद्दीकी ने किया। रेवती नंदन, कृष्णगोपाल मित्तल, मदन मोहन शर्मा, अशोक अग्रवाल, राकेश त्यागी, हिदायतुल्ला, अली अलवी, असद फारूकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कथा का प्रारंभ आज से
मुजफ्फरनगर। गांव अजमतगढ़ के शिव मंदिर में शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिव महापुराण कथा शुक्रवार से होगी। कथा वाचन संजीव शंकर कथा करेंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष दीवाकर सैनी ने दी।
विज्ञापन


होली मिलन उत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला महिला हितकारी परिषद द्वारा होली मिलन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम में वयोवृद्ध समाजसेवी शांति शर्मा का सम्मान किया जाएगा। सीडीओ अर्चना वर्मा मुख्य अतिथि रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य समाज नई मंडी का वार्षिकोत्सव 19 से
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी का 91वां वार्षिकोत्सव 19 से 21 मार्च तक मनाया जाएगा। वकील रोड़, दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज में मंगलवार को देवयज्ञ, ध्वजारोहण से शुभारंभ होगा। सन्यासी, वेद प्रचारक, भजनोपदेशक तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में प्रवचन करेंगे। यह जानकारी आनंदपाल सिंह और आरपी शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed