{"_id":"5c895150bdec22143356c62a","slug":"151552503120-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रोडवेज ने होली पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध कराने को लॉकल मार्गों पर बसों का संचालन अधिक किया गया है। साथ ही चालक और परिचालकों के अलावा लिपिकों तथा वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए भी होली पर प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम 17 से 24 मार्च तक होली पर्व सप्ताह मनाएगा। उधर, एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। जो चालक और परिचालक आठ दिन ड्यूटी कर निर्धारित किमी पूरे करेगा, उसे 2800 रुपये और सात दिन ड्यूटी करने पर 2100 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इसी प्रकार डिपो के लिपिक और वर्कशॉप के कर्मचारियों को आठ दिन की ड्यूटी पर 800 रुपये और सात दिन की ड्यूटी पर 700 रुपये की धनराशि दी जाएगी। होली के अवसर पर लंबी दूरी के अलावा लोकल मार्गों पर पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। लोकल मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।