{"_id":"5c87fbeebdec221444246f9a","slug":"151552415726-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रोडवेज की प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रोडवेज की प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई
मुजफ्फरनगर। रोडवेज ने होली पर्व को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध कराने को लोकल मार्गों पर बसों का संचालन अधिक किया गया है। साथ ही चालक और परिचालकों के अलावा लिपिकों तथा वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए भी होली पर प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है।
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम 17 से 24 मार्च तक होली पर्व सप्ताह मनाएगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है, जो कि चालक और परिचालक आठ दिन ड्यूटी कर निर्धारित किलोमीटर पूरे करेगा, उसे 2800 रुपये और सात दिन ड्यूटी करने पर 2100 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इसी प्रकार डिपो के लिपिक और वर्कशॉप के कर्मचारियों को आठ दिन की ड्यूटी पर 800 रुपये और सात दिन की डयूटी पर 700 रुपये की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर लंबी दूरी के अलावा लॉकल मार्गो पर पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेगी।