{"_id":"5c69aa09bdec2232285b1264","slug":"151550428681-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी और गडकरी करेंगे हाइवे का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी और गडकरी करेंगे हाइवे का शिलान्यास
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी और गडकरी करेंगे हाईवे का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क एवं यातायात मंत्री नितिन गडकरी 21 फरवरी को पानीपत-खटीमा राजमार्ग और मेरठ-करनाल मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रैली भी होगी।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग और मेरठ-करनाल के चौड़ीकरण, यमुना पर पुल और अन्य कार्यों का शिलान्यास 21 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क एवं यातायात मंत्री नितिन गडकरी शिलान्यास करेंगे। सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग चार हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा पानीपत-के शामली, दूसरा शामली से मुजफ्फरनगर तक है। तीसरा मुजफ्फरनगर से बिजनौर और चौथा बिजनौर से नगीना तक है। पानीपत से मुजफ्फरनगर तक के दो हिस्सों का टेंडर 19 फरवरी को होने जा रहा है। इस मार्ग का टेंडर 2550 करोड़ का है, जबकि मेरठ-करनाल मार्ग के चौड़ीकरण, यमुना पुल, अंडर पास आदि का टेंडर 550 करोड़ का है। पानीपत से मुजफ्फरनगर के मार्ग में पीनना से रामपुर तिराहे तक का बाईपास भी शामिल है। इन दोनो मार्गों के बनने से जिले में यातायात पूरी तरह सुलभ हो जाएगा। आम जनता की समस्याओं का निपटारा हो जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने बताया कि शिलान्यास के दिन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रैली भी होगी। पार्टी कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुट गए हैं।