{"_id":"5c606d87bdec227363551539","slug":"151549823367-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा गौशाला एंव बेसहारा पशु आश्रय बुढ़ाना का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा गौशाला एंव बेसहारा पशु आश्रय बुढ़ाना का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के खेतों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे बेसहारा पशु : बालियान
बुढ़ाना। कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय के लोकार्पण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि इस गोशाला के निर्माण से कस्बा व देहात के किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। बेसहारा पशु किसानों के खेतों को नुकसान नही पहुंचा सकेंगे। भक्तों को गाय की सेवा करने का पुण्य प्राप्त होगा। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनी गोशाला को सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
कस्बे के बड़कता रोड पर करीब 3000 वर्ग मीटर में डेढ़ करोड़ की लागत से बनी कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय का रविवार को लोकार्पण हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी व चेयरपर्सन बाला त्यागी ने गोशाला का लोकार्पण किया। विधि विधान से यज्ञ करने के बाद गोमाता की पूजा की गई। सांसद डा. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक व पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कुट्टी काटने की मशीन पर गोवंश के लिए मशीन में हरा चारा लगाकर कुट्टी काटी। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि व चेयरपर्सन बाला त्यागी ने गोशाला में बने भूूूसे का गोदाम, विद्युत कक्ष, पशु चिकित्सक कक्ष, आगंतुक व कार्यालय कक्ष का निरीक्षण करवाया। उन्होंने बताया कि इस गोशाला में करीब 150 गोवंश रखे जा सकेंगे। सांसद व विधायक को गोवंश के लिए कि गई बिजली व पानी की व्यवस्था दिखाई। गोशाला की सारी व्यवस्था सोलर लाइट से संचालित होंगी। इस मौके पर सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि इस गोशाला के निर्माण से कस्बे व आसपास के देहातों के किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। बेसहारा पशु फसलों आदि को नुकसान नही पहुंचाएंगे। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। गोशाला के निर्माण से किसानों की फसलों की बर्बादी की समस्या का समाधान होगा। पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि इस गौशाला के निर्माण से कस्बा व क्षेत्र के श्रद्धालुओं को गोसेवा का धर्म लाभ भी प्राप्त होगा।
खर्चा आएगा एक सौ और सरकार देगी 30 रुपये
बुढ़ाना। कस्बे की गोशाला के लोकार्पण समारोह के मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि गोशाला में रहने वाले प्रत्येक पशु पर 100-100 का खर्चा आएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मात्र 30 प्रति पशु मिलेंगे। उन्होने बताया कि नगर पंचायत के सभी कार्यालय एंव सफाई कर्मचारी अपने-अपने वेतन से प्रति माह 500-500 रूपये का दान दे रहे हैं, जिससे गोवंश के चारे व पानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कस्बा व देहात के लोगों से गोवंश सेेवा के लिए खुलकर दान देने की अपील की। उन्होंने गोवंश सेवा को बड़ी सेवा बताया।