फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाएं-एसडीएम

बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाएं-एसडीएम

Mon, 04 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाएं-एसडीएम
बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाएं : एसडीएम
विज्ञापन

खतौली। आईएमए की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि परिश्रम करने से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रविवार को बड़ा बाजार के ठाकुरद्वारा में आईएमए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। हमें अपने बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाना चाहिए। यही बच्चे आगे चलकर विश्व में भारत का नाम रोशन करेंगे। जिस परिवार के बच्चे शिक्षित होंगे, वे ही समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इसलिए हमें अपने बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान करते हुए बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासित विद्यार्थी ही कामयाबी की सीढ़ी चढ़ता है। हमें जीवन में अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन के साथ साथ बच्चों को यातायात नियमों की भी जानकारी देनी चाहिए। समारोह में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं आकाश, अभिषेक, अमोनिका, वर्षा, विजय शर्मा, स्नेहा सिंघल, हर्ष जुनेजा, उत्कर्ष जैन, याशी राणा, मेघा, सुमित, अर्चिता गुप्ता, मुदित शंकर शर्मा के अलावा एमबीबीएस में चयनित छात्रा खदीजा अमीन को डा. सुनील जैन, क्षितिज जैन, सुरेंद्र अहलावत ने प्रतीक चिह्न तथा नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। छात्रा खदीजा अमीन ने अपने भाषण में अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया। आईएमए के अध्यक्ष डा. एनके त्यागी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। डा. प्रतीक गोयल ने आईएमए की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन डा. एमएम नागर ने किया। डा. कविता नागर, जीत त्यागी, डा. रुही गोयल, डा. सुनीता बालियान, डा. संजय गुप्ता, डा. एएन पांडेय, डा. दिनेश चंद्रा, डा. मुकेश गुप्ता, डा. एनके गोयल, डा. जयवर्धन त्यागी, डा. संजीव गुप्ता, डा. अमिता गुप्ता, डा. आरके जैन, डा. बलदेव आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed