फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डंपिंग यार्ड के लिए खरीदी जमीन में लाखों के गबन का आरोप

डंपिंग यार्ड के लिए खरीदी जमीन में लाखों के गबन का आरोप

Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
डंपिंग यार्ड के लिए खरीदी जमीन में लाखों के गबन का आरोप
डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीद में गोलमाल का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। झबीरन गांव के प्रधान प्रतिनिधि आरिफ त्यागी ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड बनाने के लिए खरीदी गई जमीन में लाखों रुपये का गोलमाल करने का आरोप लगाकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान पति आरिफ त्यागी ने बृहस्पतिवार को सीएम के नाम भेजी शिकायत में कहा कि एक दृष्टिहीन महिला और उसके पुत्रों की कृषि भूमि गांव झबीरन-लबकरी गोहर पर स्थित है। आरोप है कि पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मनमाने तरीके से भूमि का बैनामा 25 लाख रुपये में अपने करीबी शकील नाम के व्यक्ति के नाम करा दिया। इतना ही नहीं कुछ महीने बाद उक्त भूमि का बैनामा करीब 50 लाख रुपये में नगर पालिका परिषद के नाम कराते हुए सरकारी धन के 25 लाख रुपये का गबन कर लिया गया। इस संबंध में महिला पुत्र इस्तखार और सरफराज अधिकारियों को पत्र देकर जमीन वापस दिलाने की मांग भी कर चुके हैं। मगर उन्हें धमकियां मिल रही हैं। आरिफ ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में पालिका के चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी का कहना है कि नगरपालिका द्वारा डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की देखरेख में खरीद गई थी। लेकिन राजनैतिक साजिश के तहत विपक्षी उनकी छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने इस जमीन के नाम पर किसी भी तरह के गबन और अनियमितता के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed