{"_id":"5c2276eebdec2257022f92a5","slug":"151545762542-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को संस्कारित और राजनीति में पहचान बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को संस्कारित और राजनीति में पहचान बनाने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को संस्कारित करने का आह्वान
खतौली। राष्ट्रवादी मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने पिछड़ा वर्ग समाज से अपने बच्चों को संस्कारित व उच्च शिक्षा दिलाने तथा राजनीति में अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में पिछड़ा समाज पार्टी, भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी तथा मजदूर किसान यूनियन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बुआड़ा रोड पर आयोजित सम्मेलन में सर्वोदय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेशपाल ने कहा कि अतिपिछड़ों का गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगा। पिछड़े हिंदू तथा मुस्लिम झगड़े में न पड़े, अपनी अपनी पार्टियों को मजबूत करें। मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम कश्यप एडवोकेट ने कहा कि मजदूर, किसानों तथा बेरोजगार महिलाओं को अब तक सत्ता का सुख नहीं मिला है। राष्ट्रीय पार्टियों ने पिछड़ों का हक छीना है। अब अपने हक को छीनने का समय आ गया है। उन्होंने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। पिछड़ा समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सैनी ने कहा कि राजनैतिक पार्टियां 72 वर्षों से पिछड़ों का वोट लेती आ रही हैं, मगर पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी नहीं दी है। पिछड़ी जातियों को राष्ट्रवादी मोर्चा के बैनर तले एकजुट किया जाएगा। सम्मेलन में अनुराग ठाकुर, संजीव, बबलू पाल, अजीत सैनी, बनारसी सैनी, गजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, चंद्रपाल, सतीश पाल, तोताराम सैनी, राजेंद्र कुमार, सतीश पाल, रणसिंह पाल, बबलू सैनी, हरीश सैनी, वेदप्रकाश सैनी, रमेश सैनी, अनुज सैनी आदि मौजूद रहे।